चिश्ती फाउंडेशन ने कैंसर ट्रस्ट को 25 हजार रुपए का डोनेशन दिया
अजमेर| चिश्ती फाउंडेशन- अजमेर की ओर से इंदौर कैंसर फाउंडेशन ट्रस्ट को 25 हजार रुपए का डोनेशन दिया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष सैयद सलमान चिश्ती ने कैंसर ट्रस्ट द्वारा अजमेर के मरीजों की निशुल्क उपचार सुविधा देने पर यह भेंट दी गई। भविष्य में चिश्ती फाउंडेशन की ओर से और सहायता कैंसर ट्रस्ट को दी जाएंगी।
सैयद सलमान चिश्ती ने भारत के वरिष्ठ गला कैंसर सर्जन डॉ. दिगपाल धारकर को डोनेशन राशि का चेक इंदौर में सौंपा। चिश्ती ने बताया कि डॉ. धारकर ने अपने जीवन को नि:स्वार्थ रूप से कैंसर रोगियों के लिए समर्पित कर रखा है। चिश्ती फाउंडेशन की ओर से अजमेर से कुछ रोगियों को डॉ. धारकर के पास भेजा है, जो गले के कैंसर से पीड़ित थे। सैयद सलमान चिश्ती इंदौर में आयोजित धर्म उत्सव में भाग लेने गए थे। वहां उन्होंने भय्यू जी महाराज समेत विभिन्न संतों से देश में सांप्रदायिक सदभाव और आपसी भाईचारे पर संवाद किया।