पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • मुस्लिम समुदाय के 51 जोड़े आज बंधेंगे विवाह बंधन में

मुस्लिम समुदाय के 51 जोड़े आज बंधेंगे विवाह बंधन में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|मुस्लिम समुदाय के 51 जोड़े रविवार को विवाह बंधन में बंधेंगे । आल इंडिया शेख अब्बासी समाज द्वारा विवाह सम्मेलन जयपुर रोड दरगाह कमेटी की विश्राम स्थली पर आयोजित होगा। सम्मेलन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन कि जानकारी देते हुए अब्बासी समाज के अजमेर जिला अध्यक्ष हाजी शकील अब्बासी ने बताया कि के सम्मेलन समाज के बैनर तले अजमेर में पहली बार किया जा रहा है जिसमे कई सामाजिक संस्थाओं ने साथ दिया है और यही वजह है कि मुस्लिम समाज के 51 जोड़ों का सामूहिक निकाह कराया जा रहा है। 51 जोड़ो को तोहफे में सभी घरेलू सामानों के साथ साथ दुल्हन को एक एफडी भी करा कर दी जाएगी और बारातियों का स्वागत फूल मालाओं से किया जाएगा। कायड़ विश्राम स्थल पर बारातियों के ठहरने और खाने पीने से लेकर सभी तरह के माकूल इंतजाम किए गए हैं। दूल्हा, दुल्हनों के निकाह के लिए क़ाज़ी से लेकर गवाहों और विदाई तक के सभी काम अलग अलग टीम बना कर अंजाम दिए जाएंगे ताकि किसी तरह की किसी को सम्मेलन में दिक्कत न आए।

खबरें और भी हैं...