रेडक्रास सभा भवन में चिकित्सा शिविर आज
अजमेर| भारतीय रेडक्रास समिति, सीनियर सिटीजंस सोसायटी ग्रुप-3, सिविल लाइंस, एवं नीलकंठ निसंतान चिकित्सालय उदयपुर की ओर से रविवार सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक चिकित्सा जांच व परामर्श शिविर रेडक्रास सभा भवन में आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 7 से 10 बजे तक ब्लड शुगर व डायबिटीज की अन्य जांचें तथा 9 बजे से 10 तक नेत्र रोग जांच तथा 10 से 12 बजे तक अन्य विशेषज्ञों द्वारा ह्रदय, अस्थि, कैंसर, निसंतानता, मोटापा, बालकों का असंतुलित विकास, दांत, अन्य सभी रोगों की निशुल्क जांच व परामर्श तथा उपलब्ध दवाइयों का वितरण किया जाएगा।