परशुराम जन्मोत्सव पर निकालेंगे रैली, दीपदान आतिशबाजी और सहित कई कार्यक्रम होंगे
परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में 18 अप्रैल को रैली निकाली जाएगी, जिसमें राजस्थान ब्राह्मण महासभा के समस्त घटकों और ब्राह्मण समाज बंधु इसमें शामिल होंगे। पं. सुदामा शर्मा, लोकेश भिंडा, अशोक कुमार शर्मा, बलराम शर्मा ने बताया कि 17 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान परशुराम मंदिर, अजंता टॉकिज नसीराबाद रोड से शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन किया किया जाएगा और शाम को 8 बजे भगवान परशुराम सर्किल पुष्कर रोड पर दीपदान किया जाएगा। 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे परशुराम मंदिर से वाहन रैली रवाना होगी जिसमें डॉ. देवराज शर्मा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगी।
यह रैली मार्टिंडल ब्रिज, जीसीए, केसरगंज सर्किल, बाटा कंपनी चौराहा, क्लॉक टावर, मदार गेट, गांधी भवन, चूड़ी बाजार, फव्वारा चौराहा नया बाजार, आगरा गेट, वीर वाटिका होते हुए सुभाष उद्यान पर समाप्त होगी। 19 अप्रैल को रात 9 बजे आतिशबाजी की जाएगी। रैली में शहर के सभी ब्राह्मण समाज की शाखाएं भाग लेगी।
आयोजन में शामिल होंगी ये संस्थाएं
आदि गौड़ एवं सनाढ्य ब्राह्मण समाज सुधार संस्था, अजमेर जिला गौड़ ब्राह्मण समाज, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण पंचायत, अजमेर दाधीच समाज समिति, दायमा ब्राह्मण पंचायत, दाधीच ब्राह्मण बचत व साख समिति, सिखवाल ब्राह्मण समाज, खांडल विप्र समाज, पाराशर युवा परिषद, पारीक समाज उत्थान समिति, शाक द्वितीय ब्राह्मण समिति, चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज समिति, अजयमेरु विप्र पुरोहित संस्थान समिति, सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज, औदिच्य ब्राह्मण नवयुवक मंडल, गुर्जर गौड़ सभा संस्थान, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण सभा, राजस्थान ब्राह्मण छात्र संगठन, श्री परशुराम इंटरनेशनल महिला प्रकोष्ठ , सारस्वत समाज सहित शहर के सभी ब्राह्मण समाज की संस्थान व महिला मंडल रैली में शामिल होंगे।
श्री ब्रिज वाले परशुराम मंदिर पर भजन संध्या 17 को
श्री ब्रिज वाले बालाजी परिसर स्थित परशुराम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपदान व महाआरती का कार्यक्रम होगा। मंदिर के महंत राजू ओझा ने बताया कि 17 अप्रैल को शाम 8.30 बजे से रामराज्य मंडल और ब्राह्मण बंधु और युवाओं व बच्चों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। 18 अप्रैल को विशेष पूजा अर्चना के बाद 10 बजे मंदिर परिसर से राजस्थान ब्राह्मण महासभा के समस्त घटकों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी।