संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन
अजमेर| श्रीसेन शिवालय एवं छात्रावास, कुंदन नगर में सेन समाज के आराध्य कुलगुरु संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की 718वीं जयंती के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेन महाराज एवं राम दरबार की आकर्षक फूलों की झांकी सजाई गई तथा महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सेन समाज के कमल सविता, नागर सिंह, विजय कुमार, अजय कुमार, सत्य प्रकाश सेन, श्रवण कुमार तेनगुरिया, वीरेंद्र सेन, रिषी सेन, अनिल सेन, धर्मेंद्र जसोरिया, अक्षय सेन, सतीश कादिया, अर्जन सेन आदि उपस्थित थे।