जश्ने ईद मीलादुन्नबी व गरीब नवाज आज
अजमेर|अल मोइन यंग कमेटी का 8वां सालाना जलसा जश्ने ईद मिलादुन्नबी व जश्ने गरीब नवाज का आयोजन रविवार को नागफणी में आयोजित होगा। कार्यक्रम की सदारत अंजुमन सैयद जादगान के पूर्व सदर सैयद गुलाम किबरिया चिश्ती करेंगे। इशा की नमाज के बाद मस्जिद नूरे इलाही के पास कुरान शरीफ की तिलावत से कार्यक्रम का आगाज होगा।
शहर काजी मौलाना तौंसीफ अहमद सिद्दीकी, मुफ्ती बशीरउल कादरी, कारी जाकिर, चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमेन हाजी सैयद सलमान चिश्ती आदि सीरत ए मुस्तफा व सीरते गरीब नवाज पर खिताब फरमाएंगे। साथ ही मशहूर नात ख्वां मोहम्मद रमजान नात शरीफ के नजराने पेश करेंगे। कमेटी के अध्यक्ष शमशुद दुहा, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इशहाक, जमील खान, अकबर घोसी, फिरोज खान, निहाल हुसैन, मकबूल खान, इकबाल मोहम्मद व कमेटी के सभी मेंबर मौजूद रहेंगे। बाद प्रोग्राम के देश में अमन सुकून और मिल जुल कर खुश रहने के लिए दुआ होगी।