पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • श्री अग्रोहा धाम के लिए धार्मिक यात्रा रवाना

श्री अग्रोहा धाम के लिए धार्मिक यात्रा रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था द्वारा श्री अग्रोहा धाम (हिसार, हरियाणा) सहित राजस्थान के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की धार्मिक एवं सामाजिक यात्रा के लिए अजमेर से 165 अग्रवाल बंधु व महिलाएं शनिवार सुबह हरिभाऊ उपाध्याय नगर से 3 एसी बसों व एक कार के माध्यम से रवाना हुए। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मित्तल ने बताया कि इस अजमेर के अग्रवाल बंधुओं में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह बना हुआ था। अजमेर से रवाना होने के बाद यात्रियों ने सुबह मारोठ के भेरूजी के दर्शन किए, इसके बाद खाटू श्यामजी के दर्शन कर भोजन प्रसादी ग्रहण की। जीण माता जी शाकम्भरी माता (उदयपुरवाटी) दर्शन कर रानीसती दादी मां धाम (झुंझुनूं) पहुंचे। जहां 56 भोग अर्पित कर भजन प्रस्तुत किए और रात्रि विश्राम किया।

खबरें और भी हैं...