सुंदर मटाई अध्यक्ष व ललित शिवनानी सचिव
अजमेर| सिन्धु साहित्य कल्चरल सोसाइटी की साधारण सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव, चुनाव अधिकारी सुरेश बबलानी की निगरानी में संपन्न हुए। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सुंदर मटाई अध्यक्ष व ललित शिवनानी को सचिव चुना गया। साथ ही डॉ. प्रताप पिंजानी उपाध्यक्ष, नरेन्द्र आसवानी कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण चैनानी संयुक्त सचिव, अनीता शिवनानी को सांस्कृतिक सचिव व नरेश रावलानी को प्रचार सचिव चुना गया।