पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाट्य उत्सव में दो नाटकों का मंचन 20 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| कला संस्कृति, साहित्य एवं पुरातत्व विभाग के सहयोग से 20 अप्रैल शाम 6.30 बजे सूचना केंद्र में रंगीलो नाट्य उत्सव-2018 का आयोजन किया जाएगा। उक्त नाट्य उत्सव में दो नाटकों का मंचन होगा। प्रथम नाटक लेखक योगेश सोमण लिखित नाटक “हेल्पलेस’ का निर्देशन अजमेर के युवा रंगकर्मी कलाकार गोपाल प्रसाद द्वारा किया जाएगा। नाटक का कथानक समाज में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों एवं बेटी बचाओ अभियान पर केंद्रित है। द्वितीय नाटक लेखक शैलेंद्र की मूल कहानी “सूत न कपास’ पर आधारित है, इस नाटक का नाट्य रूपांतरण एवं निर्देशन जयपुर के रंगकर्मी रमन पारीक द्वारा किया जाएगा। पारीक ने मूल कहानी को ध्यान में रखते हुए इसकी प्रस्तुति में कुछ नए प्रयोग किए हैं। हास्य व्यंग्य के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास किया है।

खबरें और भी हैं...