अंबेडकर ने दिखाई हक के लिए संघर्ष करने की राह
पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष देशराज मेहरा, जीवनराम मेघवंशी, मनोज परिहार, राजीव जयपाल, शम्सुद्दीन, प्रेमपाल गोस्वामी, मनोज जागरण, डॉ. राकेश भंवरलाल ने आरोप लगाया है कि 1983 में अंबेडकर मूर्ति की स्थापना कर सर्किल का नामकरण किया गया था। उस समय जो शिलालेख लगा हुआ था, उसे हटाकर एडीए द्वारा एक साइड कर दिया है एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर अपने नाम का लिखा हुआ शिलालेख लगा दिया है।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी 127वीं जयंती के मौके पर श्रद्धा से याद किया गया। कांग्रेस, भाजपा, अन्य दलों, विभिन्न सामाजिक, कर्मचारी व अन्य संगठनों के लोग अंबेडकर सर्किल पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनीतिक दलों के नेता अलग-अलग समय पर पहुंचे।
कांग्रेस : अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
अंबेडकर सर्किल के शिलालेख बदलाव पर विरोध
अजमेर | अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जैन ने कहा कि डॉ.-अंबेडकर ने दलितों में चेतना जागृत करने, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने, गुलामी एवं दबेपन की मानसिकता से मुक्ति दिलाने की वैचारिक लड़ाई आजीवन लड़ी। इस मौके पर पूर्व मंत्री ललित भाटी, नसीम अख्तर इंसाफ, जसराज जयपाल, पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पीसीसी सदस्य दीपक हासानी, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, कुलदीप कपूर, शिव कुमार बंसल, सबा खान, मनीष शर्मा, शैलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेन्द्र सिंह रलावता के नेतृत्व में बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब की मूर्ति पर पूर्व विधायक कयूम खान, कैलाश झालीवाल, विजय नागौरा, हरिप्रसाद जाटव, अतुल अग्रवाल, अनुपम शर्मा आदि ने पुष्पांजलि की। अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला शाखा अजमेर व अखिल रैगरान विकास समिति द्वारा बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष अरविंद धौलखेड़िया ने कहा कि हम सब को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान कैलाश मंडरावलिया, अनिल ओजवानी, पार्षद कैलाश कोमल आदि उपस्थित थे।
बाबा साहेब की जयंती पर बैंड बाजों के साथ निकाला जुलूस
नगर निगम के तत्वावधान में शनिवार को डाॅ.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निगम परिसर से भव्य जुलूस निकाला गया। बैंड बाजे, घोड़े पर सवार निगम परिवार व ट्रक पर संतोष कलोसिया जो कि डाॅ.अंबेडकर के रूप विराजमान थे। इससे पहले डाॅ. अंबेडकर के रूप में संतोष कलोसिया का महापौर धर्मेंद्र गहलोत व उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता ने माला पहनाकर स्वागत किया। जुलूस में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, उपायुक्त ज्योति ककवानी, गजेंद्र सिंह रलावता, पार्षद सुनिल केन, द्रोपदी, चंद्रशेखर बालोटिया, श्रवण टोनी, रेखा रानी पिंगोलिया, चंदन सिंह, कीर्ति हाड़ा, भवानी सिंह जेदिया, रमेश सोनी, महेंद्र जादम, सहित कर्मचारी मौजूद थे। उक्त शोभायात्रा में अनेक आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। शोभायात्रा जीपीओ गांधी भवन, कचहरी रोड, सूचना केन्द्र, होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंची।
अंबेडकर को किया नमन
अजमेर डिस्कॉम एससीएसटी एम्पलाइज वेलफेयर सोसायटी की ओर से डॉ. अम्बेडकर पर सादगी पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर नमन किया। इसमें मुख्य अतिथि तकनीकी निदेशक केपी वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुरू किया। इसमें प्रशांत पंवार, मुकेश सांखला सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।
भाजपा : रैली निकाली, किया नमन
अजमेर | भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयंती पर डाक बंगले से रैली निकालकर बस स्टैंड स्थित अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, पूर्व मंत्री किशनलाल सोनगरा, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, जिला प्रमुख वंदना नौगिया, शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, सोमर| आर्य, एससी मोर्चा शहर अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान सहित आदि जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली आदि सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। माली सैनी समाज की तरफ से नमन किया गया। पूनम चन्द मारोठिया, हनुमान कच्छावा, घीसू गढ़वाल, सतीश सैनी, प्रदीप कच्छावा आदि ने पुष्पांजलि दी।
विहिप, बजरंगदल व भाजपा ने किया नमन | विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के महानगर मंत्री लेखराज सिंह राठौड़ ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।