पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • विभिन्न संस्था संगठनों ने दी किए सेवा कार्य, दी पुष्पांजलि

विभिन्न संस्था-संगठनों ने दी किए सेवा कार्य, दी पुष्पांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| जिले के विभिन्न संस्थाओं व पार्टियों ने भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिंद सेवा दल व लक्ष्य मानवता सेवा संस्थान की ओर से अंबेडकर सर्किल पर जयंती मनाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अध्यक्ष आरके महावर, सुरेंद्र गोडवाल आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौरसिया ने अम्बेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

यूनियन बैंक एससी/एसटी एम्पालाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एसोसिएशन ने शीतलपेय की स्टाल लगाकर सेवा कार्य किया। अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकार मंच के बैनर तले मंच के संरक्षक गोपालदास, अध्यक्ष छीतरमल टेपण की अगवाई में बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जगदीश बैरवा, मुनीर तम्बोली आदि मौजूद थे।

रेल कर्मचारियों ने झांकी के साथ निकाली वाहन रैली
नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा झांकी के साथ वाहन रैली निकाल कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जोनल अध्यक्ष भूपेन्द्र भटनागर एवं मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी के नेतृत्व में हजारी बाग स्थित यूनियन कार्यालय से 400 से अधिक रेल कर्मचारियों ने दुपहिया वाहनों पर यूनियन के झंडे व तख्तियां लेकर रैली निकाली। रैली में विपुल सक्सेना, पीके माथुर, राजेन्द्र राव, एलएन मीणा, मधु जिंदल, उषा जैन आदि शामिल थे। उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष एसआई जैकब व मंडल सचिव शशि कुमार महावर के नेतृत्व में कचहरी रोड स्थित रेलवे बिसिट से रैली आरंभ होकर अम्बेडकर सर्किल पर संपन्न हुई। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र तीर्थानी, रणधीर सिंह कच्छावा, वंश प्रदीप सिंह आदि कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। एमडीएसयू में स्थापित बाबा साहेब की तस्वीर पर माला पहनाकर नमन किया गया। प्रभारी डॉ. सूरज राव, प्रो. अरविंद पारीख, प्रो. सुभाष चंद्र आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। आर्य समाज संस्था नला बाजार मूंदड़ी मोहल्ला परिसर में हवन यज्ञ के माध्यम से बाबा साहेब को नमन किया। आरक्षण मंच के बैनर तले अध्यक्ष प्रकाश मीणा एवं महामंत्री रवि बंजारा के नेतृत्व में अम्बेडकर सर्किल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रचार संस्थान के अध्यक्ष छगन लाल मौर्य के नेतृत्व में समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने बाबा साहिब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। ऑल इंडिया एससी/ एसटी रेलवे एम्पलाइज ऐसोशियेशन की आेर से ऐसोशियेशन कार्यालय अम्बेडकर भवन रामगंज पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कारखाना अध्यक्ष पुखराज, रामसिंह, आरके भूपरिया, सहीराम मीणा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार चौहान ने किया। इसके बाद सुबह वाहन रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अम्बेडकर सर्किल पहुंचे। वहां बाबा साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारी व सदस्यों ने बाबा साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बीरम, विक्की सारसर, मुकेश, मांगीलाल आदि मौजूद थे। समता साहित्य अकादमी के प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार कलोसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता अम्बेडकर सर्किल पर जुलूस के रूप में पहुंचे। वहां बाबा साहिब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पाल बीसला संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद बागड़ी के नेतृत्व में समिति के सदस्य अम्बेडकर सर्किल पर माल्यार्पण किया।

उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने रैली निकाली।

अंबेडकर जयंती मनाते हुए मंत्रालयिक कर्मचारी।

बलाई महासभा कार्यालय श्रीरामदेवजी महाराज का मंदिर पाल बीसला पर सुबह बाबा साहिब की तस्वीर पर पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर लक्ष्मी चंद देव गावा , अमर चंद, सुभाष चंद डोई आदि मौजूद थे।अंबेडकर पीपुल्स फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह के नेतृत्व में बाबा साहिब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। संगठन के आलोक चावरिया, कुलदीप गोयर आदि मौजूद थे। दी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लि. मंडलीय कार्यालय में भारत र| डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती मनाई। अध्यक्षता उप प्रबंधक न्यू इंडिया एश्योरेंस, डॉ. एमबी एल मंडराविलया ने की।

अंबेडकर वाल्मीकि सेवा विकास संस्थान के अध्यक्ष अनिल गोयर के नेतृत्व में व पदाधिकारियों ने बाबा साहिब की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इस मौके पर दीपक चरनाल, संतोष जेदिया, आशीष जाजोट आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति अजमेर के राष्ट्रीय मुख्यालय रसाला बावड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल बाकोलिया की अध्यक्षता में बाबा साहिब की जयंती मनाई।

खबरें और भी हैं...