पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • उदयपुर मुंबई की तर्ज पर होगी चौपाटी विकसित: देवनानी

उदयपुर मुंबई की तर्ज पर होगी चौपाटी विकसित: देवनानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर रोड पर 10 करोड़ की लागत से 1.8 किलोमीटर नई चौपाटी का निर्माण आरंभ हो गया है। पुरानी विश्राम स्थली पर बेटी गौरव उद्यान बनाया जाएगा। शनिवार को शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने चौपाटी के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि आनासागर चौपाटी को मुंबई एवं उदयपुर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

देवनानी और मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने पुष्कर रोड विश्राम स्थली पर निर्माणाधीन पाथवे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता अनिल जैन ने कामकाज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस चौपाटी को रीजनल कॉलेज तिराहे पर बनी चौपाटी से जोड़ा जाएगा। देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनने वाली यह चौपाटी कई मायनों में खास है। राज्य सरकार आनासागर झील में पक्षी पर्यटन के प्रयासों को गति दे रही है। विश्राम स्थली के किनारे बनने वाली यह चौपाटी पक्षी प्रेमियों के लिए सौगात होगी। यहां से झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों का जलकिलोल आसानी से देखा जा सकेगा।

एडीए के सहयोग से बनेगा बेटी गौरव उद्यान : देवनानी ने बताया कि अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा विश्राम स्थली के स्थान पर बेटी गौरव उद्यान विकसित किया जा रहा है। झील के किनारे यह उद्यान शहर के लोगों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उद्यान में बच्चों के लिए विशेष सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। यहां म्यूजिकल फाउंटेन एवं अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है।

खबरें और भी हैं...