तीर्थयात्रा|22वीं सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी
अजमेर| 22वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 23 से 26 जून को लेह लद्दाख में आयोजित की जाएगी। यात्रा का पंजीकरण 30 अप्रैल तक आॅन लाइन व केंद्रीय कार्यालय में फार्म भरे जाएंगे। राजस्थान से 200 तीर्थयात्रियों के सम्मिलित होने का लक्ष्य रखा गया। प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि लेह लद्दाख में केंद्रीय व राज्य ईकाइयों के पदाधिकारी भारतीय सिंधु सभा व हिमालय परिवार सहित विभिन्न संगठन मिलकर आयोजन करेंगे।