पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शुद्धि पत्र जारी, एसबीसी नहीं, एमबीसी पढ़ें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा 2018 में गलती से एमबीसी की जगह एसबीसी अंकित हो गया है। आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में शुद्धि पत्र जारी कर अभ्यर्थियों की भ्रांतियों को दूर किया है।

आयोग के सहायक सचिव सत्य नारायण शर्मा ने बताया कि आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 20 विषयों में प्राध्यापक-स्कूल शिक्षा के पदों के लिए 13 अप्रेल को जारी विज्ञापन में वर्गवार वर्गीकरण तालिका भी जारी की गई। इस तालिका में सहवन से एसबीसी अंकित हो गया है जिसको एमबीसी पढ़ा जाए। इस बावत आयोग की वेबसाइट पर शुद्धि पत्र जारी कर दिया गया है, जिसका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.inपर कर सकते हैं।

5 हजार पदों पर होनी है भर्ती

सरकारी स्कूलों में स्कूल लेक्चररों के 5 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसमें कुल 20 विषयों के लेक्चररों के पदों के लिए भर्ती होगी। आयोग ने इनका विस्तृत विवरण जारी कर दिया है।

हिंदी, राजनीति विज्ञान, भूगोल और इतिहास में बंपर भर्ती

आयोग द्वारा जारी विवरण के अनुसार स्कूल लेक्चरर हिंदी के सर्वाधिक 849 पदों पर भर्ती होगी। इसके बाद राजनीति विज्ञान के 815 पदों के लिए भर्ती होगी। तीसरे नंबर पर भूगोल के 782 पद भरे जाएंगे और चौथे नंबर पर इतिहास विषय में 613 पदों के लिए भर्ती होगी। इधर लेक्चरर कृषि के 370 पदों के लिए भी भर्ती निकली है। माना जा रहा है कि लंबे समय बाद इन पदों के लिए भर्ती निकली है।

अन्य पदों का विवरण में एक नजर में

अर्थ शास्त्र 129 पंजाबी 15

राजस्थानी 6 लोक प्रशासन 5

समाज शास्त्र 32 चित्रकला 40

कॉमर्स 118 जीव विज्ञान 166

रसायन 160 गृह विज्ञान 54

भौतिक 187 कृषि 370

गणित 193 अंग्रेजी 304

संस्कृत 156 --

खबरें और भी हैं...