हत्या के मामले में बालक की जमानत
हत्या के मामले में आरोपी एक बालक की हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर की है। बालक के वकील हरि सिंह गुर्जर व सुरेंद्र सिंह के अनुसार 17 वर्षीय बालक के पिता के जरिये जमानत अर्जी पेश की गई थी। पुलिस थाना बिजयनगर ने दुर्गा सिंह की हत्या के आरोप में अन्य आरोपियों के साथ बालक को भी आरोपी बनाया था।
दुराचार का आरोपी बरी: नाबालिग से दुराचार के मामले में आरोपी झड़वासा निवासी सोनू को विशेष अदालत ने बरी करने के आदेश दिए हैं। आरोपी के वकील निसार अहमद के अनुसार केकड़ी थाना पुलिस ने 25 अगस्त 2016 को मुकदमा दर्ज किया था।