पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनसीसी ग्रुप कमांडर कर्नल ने किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| एनसीसी समूह मुख्यालय उदयपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल जय प्रकाश सिंह ने 11वीं राजस्थान बटालियन एनसीसी, अजमेर यूनिट का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया। निरीक्षण के समय कमान अधिकारी कर्नल हरी कृष्ण राना ने एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों व यूनिट के सैन्य एवं सिविल कर्मचारियों का ग्रुप कमांडर से परिचय कराया। कर्नल जयप्रकाश ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन एनसीसी का प्रथम सोपान है, कैडेट्स राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने सभी एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों को प्रेरित किया कि वे उत्साह से एनसीसी गतिविधियों में योगदान करें।

खबरें और भी हैं...