महिला कांग्रेस ने लालटेन लेकर निकाला मार्च
अजमेर| कठुआ और उन्नाव में हुई दुराचार की घटनाओं के विरोध में अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में मंगलवार को अजमेर क्लब चौराहे से कलेक्ट्रेट तक सुबह शक्ति मार्च निकाला गया। अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि देश में दुराचार की घटनाएं को देखते हुए शक्ति मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। खान ने कहा कि जिस तरह कठुआ में एक धार्मिक स्थल पर बच्ची से दुराचार किया गया और उन्नाव में विधायक खुद दुराचार में शामिल हैं, ऐसी घटनाएं पूरे देश के लिए शर्मनाक है। शक्ति मार्च के तहत महिला कांग्रेस द्वारा हाथों पर काली पट्टी बांधकर और दिन में हाथों में लालटेन लेकर यह संदेश दिया गया कि बीजेपी की गूंगी बहरी सरकार है। सरकार के खिलाफ मौन जुलूस निकाला गया।