पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • भाजपा ने भगवा आतंकवाद पर कांग्रेस के 6 वीडियो दिखाए, अपने मंत्री का जिक्र तक नहीं

भाजपा ने भगवा आतंकवाद पर कांग्रेस के 6 वीडियो दिखाए, अपने मंत्री का जिक्र तक नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रवक्ता पी एल पुनिया ने सोमवार को कहा था- ‘भगवा आतंकवाद’ कुछ नहीं होता। कांग्रेस का विश्वास है कि आतंकवाद को किसी धर्म या समुदाय से नहीं जोड़ा जा सकता। राहुल गांधी या कांग्रेस ने कभी ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। इस मसले पर बयान दे चुके शिंदे समेत कई नेता पूर्व में माफी भी मांग चुके हैं।

2013 में गृहसचिव रहे आरके सिंह ने भगवा आतंकवाद की बात कही थी, अभी केंद्र में मंत्रीे

एजेंसी | नई दिल्ली

मक्का ब्लास्ट केस में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद भाजपा ने दूसरे दिन भगवा आतंकवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाया। मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में विकीलीक्स का टेलीग्राम सबूत के तौर पर पेश किया। बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2009 में अमेरिकी राजदूत से कहा था कि देश में आतंकी संगठन लश्कर से कहीं ज्यादा खतरा हिंदू अतिवादी संगठनों से है। कांफ्रेंस में पात्रा ने भगवा आतंकवाद पर पी चिंदबरम, सुशील शिंदे, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद के 6 वीडियो भी दिखाए। पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और सोनिया गांधी इस मामले में माफी मांगने को कहा। पात्रा ने इस दौरान खुद की सरकार के मंत्री आरके सिंह का जिक्र तक नहीं किया, जिन्होंने 2013 में संघ-भगवा संगठनों के आतंकवाद में लिप्त होने की बात कही थी।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- हिंदू आतंकवाद का सबसे पहले राहुल ने जिक्र किया था, फिर अन्य कांग्रेस नेता यही बोले

राहुल के लिए हिंदू आतंकवाद, लश्कर से खतरनाक : पात्रा

भगवा आतंकवाद पर शिंदे समेत कई नेता माफी मांग चुके

9 साल पुराना है विकीलीक्स का टेलीग्राम

भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने विकीलीक्स का दो पेज का टेलीग्राम दिखाया। इसे 3 अगस्त, 2009 को पूर्व अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोएमर ने अपने विदेश मंत्रालय को भेजा था। इसमें रोएमर ने लिखा था- हम राहुल गांधी और अन्य युवा सांसदों से बातचीत कर रहे हैं। पत्र में जिक्र हैं कि 20 जुलाई, 2009 को एक डिनर में राहुल मौजूद थे। इस दौरान यूएस ऐंबैसडर ने राहुल से लश्कर को लेकर पूछा था। इस पर राहुल ने कहा था- लश्कर से देश के मुस्लिम समुदाय में थोड़ा-बहुत फायदा जरूर हो सकता है, लेकिन देश में हिंदू अतिवादियों से ज्यादा बड़ा संकट है। ये खतरनाक हैं।

गृहसचिव रहते आरके सिंह ने भगवा आतंकवाद की थ्योरी दी

आरके िसंह भाजपा में आने से पहले केंद्र में कांग्रेस सरकार के समय गृहसचिव थे। 22 जनवरी 2013 को उन्होंने भगवा आतंकवाद की थ्योरी देते हुए कहा था- इसके पक्के सबूत हैं कि समझौता एक्सप्रेस, मक्का मस्जिद व अजमेर दरगाह ब्लास्ट के तार संघ से जुड़े हुए हैं। 10 आरोपी संघ की पृष्ठभूमि से हैं। उन्होंने इस पर माफी भी नहीं मांगी है।

राहुल बोले- 15 मिनट भी बोलने दें तो संसद में खड़े नहीं हो पाएंगे पीएम मोदी

लखनऊ|
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा- नीरव और मेहुल चौकसी से पीएम मोदी के अच्छे संबंध हैं। केवल इन्ही लोगों के अच्छे दिन आए हैं। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी संसद में खड़े होने से डरते हैं। हमें अगर 15 मिनट का भाषण मिल जाए तो पीएम मोदी संसद में खड़े नहीं हो पाएंगे। फिर चाहे वो रफाल मामला हो या नीरव मोदी का मामला हो।

पहली बार राहुल-सोनिया रायबरेली में साथ दिखेंगे: राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में तीन दिन के दौरे पर हैं। वहीं, राहुल की मां और सांसद सोनिया गांधी मंगलवार शाम रायबरेली पहुंचीं। बुधवार को राहुल रायबरेली जाएंगे। ये पहला मौका होगा, जब दोनों सांसद मां-बेटे रायबरेली में होंगे।

खबरें और भी हैं...