ऑनलाइन एग्जाम के लिए इंटरव्यू लेटर जारी
अजमेर| राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा खान एवं भूविज्ञान विभाग, नगर नियोजन विभाग एवं कृषि विभाग की विभिन्न पदों की संवीक्षा ऑनलाइन परीक्षा 23 से 25 अप्रैल तक जयपुर में आयोजित की जाएगी। आयोग ने मंगलवार शाम को इन परीक्षाओं में प्रविष्ट होने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर जारी कर दिए। आयोग सचिव सुशील चंद जैन ने बताया कि आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर अभ्यर्थी अपना आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि अपलोड कर सकेंगे। आयोग के सहायक सचिव सत्यनारायण शर्मा के अनुसार 23 अप्रैल को खान एवं भूविज्ञान विभाग में केमिस्ट पदों के लिए सुबह 10:00 से 12:00 बजे, इसी दिन नगर नियोजन विभाग में टाउन प्लानिंग असिस्टेंट पदों के लिए सुबह 10:00 से 12:00 बजे और इसी दिन दोपहर में कृषि विभाग में कृषि अनुसंधान अधिकारी पदों के लिए दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा की जाएगी। 24 अप्रैल को खान एवं भूविज्ञान विभाग में जियोलॉजिस्ट पदों के लिए सुबह 10:00 से 12 बजे तक होंगे।