पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • अजमेर में सेना भर्ती रैली 5 से 14 मई तक, दलालों आैर झांसेबाजों से सावधान रहने की हिदायत

अजमेर में सेना भर्ती रैली 5 से 14 मई तक, दलालों आैर झांसेबाजों से सावधान रहने की हिदायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|भारतीय सेना मुख्यालय द्वारा राज्य के आठ जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा का मौका देने के लिए आगामी 5 मई से 14 मई तक कायड़ विश्राम स्थली पर सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती में अजमेर सहित बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ, झालावाड़, कोटा आैर राजसमंद जिलों के युवा शामिल हो सकेंगे। इसके लिए संबंधित विभाग व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। मंगलवार को जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने समीक्षात्मक बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी दलालों से सावधान रहें। यदि कोई चयन का झांसा देता है तो तुरंत शिकायत पुलिस, प्रशासन व सेना मुख्यालय से की जा सकती है।

शहर में बनी रहे कानून व शांति व्यवस्था : कलेक्टर गौरव गोयल ने कहा कि सभी संबंधित विभाग भर्ती रैली की तैयारियां समय पर पूरी कर लें। पुलिस विभाग भर्ती के दौरान विश्राम स्थली आैर शहर में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ दलालों व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगा। वहीं नगर निगम द्वारा सफाई, टेंट, विश्राम व्यवस्था, अग्निशमन आैर माइक सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसी तरह अजमेर विकास प्राधिकरण सफाई, रोशनी, जनरेटर सहित अन्य कार्यों में सहयोग करेगा। गोयल ने कहा कि दरगाह कमेटी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, एवीवीएनएल, परिवहन विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खेल अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, रसद अधिकारी, रेलवे, रोडवेज, यातायात पुलिस, तहसीलदार, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, जिला कोषालय आैर सेना भर्ती कार्यालय सहित अन्य विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर भर्ती रैली को सफल बनाएंगे।

अनिवार्य रूप से कराना होगा आधार वेरिफिकेशन : सेना भर्ती मुख्यालय क अधिकारियों ने बताया कि सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को आधार लिंक कराना जरूरी है। आधार वेरिफिकेशन नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा। सेना भर्ती मुख्यालय के निदेशक कर्नल एपीएस पटवाल ने बताया कि इस तरह के कई केस सामने आए हैं। जिनमें अभ्यर्थी का आधार वेरिफिकेशन नहीं हो पाया। ऐसे अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अलग-अलग जिलों के युवाओं को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अलग-अलग समय व तिथि दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...