आरपीएससी ने आरएएस-2018 समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि 31 तक बढ़ाई
अजमेर | आरपीएससी द्वारा आरएएस 2018 समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ा कर 31 मई तक कर दी है। पूर्व में यह अंतिम तिथि मंगलवार को पूरी हो रही थी। वेबसाइट पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
आयोग सचिव पीसी बेरवाल ने बताया कि आरएएस 2018, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, एसीएफ एंड रेंज फॉरेस्ट ऑॅफिसर, कॉलेज लेक्चरर सारंगी वाद्य, सांख्यिकी अधिकारी, वाइस प्रिंसीपल एंड सुप्रींटेंडेंट आईटीआई, ग्रुप इंस्ट्रक्टर व अन्य, सहायक अभियंता, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड, असिस्टेंट टाउनप्लानर, फिजियो थैरेपिस्ट, संस्कृत शिक्षा विभाग के विभिन्न पद और प्रोटेक्शन ऑॅफिसर पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। आयोग सचिव के अनुसार सर्वर पर लोड होने के कारण ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2018 रात्रि 12.00 बजे तक की जाती है। इसके पश्चात लिंक निष्क्रिय हो जायेगा। साथ ही इन विज्ञापनों के तहत आॅनलाइन संशोधन की तिथि अब बढ़ा कर 1 से 7 जून 2018 रात्रि 12.00 बजे तक की जाती है।