पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • शिक्षा विभाग... प्रारंभिक शिक्षा में तबादलों की शुरुआत

शिक्षा विभाग... प्रारंभिक शिक्षा में तबादलों की शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | लंबे समय बाद आखिरकार अब कहीं जाकर प्रारंभिक शिक्षा मे तबादलों की शुरुआत हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों के तबादलों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि जिन शिक्षकों का स्थानांतरण स्वयं की मांग से हुआ है उन्हें यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसके अलावा 31 दिसंबर 2012 के बाद नियुक्त हुए कार्मिकों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। जिन कार्मिकों के मामले न्यायालय में लंबित होंगे उन पर भी तबादला आदेश लागू नहीं हो पाएगा। जिन शिक्षकों के तबादले किए गए है उन्हें आदेश तिथि के पांच दिवस में कार्यग्रहण करने की हिदायत दी गई है।

खबरें और भी हैं...