रमजान...चांद दिखने पर तरावीह की नमाज शुरू होगी
अजमेर | रमजान माह का चांद नजर आने पर बुधवार रात से तरावीह की विशेष नमाज शुरू हो जाएगी और पहला रोजा गुरुवार को होगा। यदि चांद नजर नहीं आता है तो तरावीह की नमाज गुरुवार रात से शुरू होगी और पहला रोजा शुक्रवार को होगा। हिजरी संवत के शाबान महीने की 29 तारीख को देखते हुए बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद दरगाह में हिलाल कमेटी की बैठक होगी। सदारत शहर काजी मौलाना तौंसीफ अहमद सिद्दीकी करेंगे। कमेटी चांद दिखाई देने के बारे में पता लगाएगी। यदि चांद नजर आ जाता है तो रात से ही रमजान महीना शुरू हो जाएगा।