पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवक से दो लाख रुपए हड़पे

विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवक से दो लाख रुपए हड़पे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है, पीड़ित युवक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार प्रतापनगर सिविल लाइन निवासी नवनीत सिंह ने शिकायत दी है कि शैलेन्द्र, विनोद व प्रमोद ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे दो लाख रुपए हड़प लिए। शिकायत में बताया गया है कि एक जनवरी, 2017 को शैलेन्द्र नाथ मल्लाह, विनोद तथा प्रमोद उसे केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर मिले थे, उस समय वह नौकरी की तलाश में भटक रहा था। तीनों ने उससे कहा कि भारत में नौकरी मिलना मुश्किल है। यदि वह चाहे तो उसे विदेश में अच्छी सैलेरी पर नौकरी दिला सकते है। वह उनके झांसे में आ गया। उनके कहे अनुसार उन्हें दो लाख रुपए दिए। काफी दिन बीतने के बाद भी जब उन तीनों ने उसे विदेश नहीं भेजा तो उसने उनसे रुपए वापस लौटाने का दबाव बनाया, आरोपियों ने रुपए देने से इनकार कर दिया।

खबरें और भी हैं...