आनासागर में कूदा युवक, नाविकोंं ने बचाया
अजमेर | आनासागर झील की बारादरी पर मंगलवार शाम को एक युवक ने अचानक झील में छलांग लगा दी। लेकिन झील में मौजूद नाविकों ने तुरंत युवक को पानी से बाहर निकालकर बचा लिया। जानकारी के मुताबिक रामगंज स्थित सांसी बस्ती निवासी विशाल आनासागर की बारादरी पर पहुंचा, जहां उसने पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद नाविको ने उसे बचा तो लिया, लेकिन उसने उनका विरोध करते हुए हंगामा मचा दिया, जहां पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से उसे काबू किया।