पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| अजमेर मार्ग स्थित ग्राम बलवंता चौराहे के पास एक ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस के अनुसार ग्राम बीर निवासी कालूनाथ पुत्र लाडूनाथ अपने गांव से बाइक पर नसीराबाद आ रहा था। बलवंता चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रेलर के चालक ने तेजी व लापरवाहीपूर्वक ट्रेलर चालक गलत साइड में आकर बाइक के टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल कालूनाथ को राजकीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया

खबरें और भी हैं...