पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने एवं जल्दी सरकार बनाने की आशा को लेकर गांधी भवन चौराहे पर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि यह जनादेश भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है तथा यह कांग्रेस के विरोध में दिया गया जनादेश है। कर्नाटक का यह जनादेश नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त अभियान की ओर सफल परिणाम रहा। सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरकर साबित कर दिया है जनता भाजपा की सरकार चाहती है। पूर्व सांसद रासा सिंह रावत ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भारतीय जनता पार्टी में विश्वास बताया है यह जीत नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करिश्माई नेतृत्व का कमाल है। जश्न में कंवल प्रकाश किशनानी, जय किशन पारवानी, रमेश सोनी, विकास सोनगरा, मुकेश खींची, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत कृष्णा पारीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष मारोठिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शफीक खान, भगीरथ जोशी आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...