पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • सीएमडी ने किया आैचक निरीक्षण, यात्री परेशान न हो, ऐसी व्यवस्था के निर्देश

सीएमडी ने किया आैचक निरीक्षण, यात्री परेशान न हो, ऐसी व्यवस्था के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर| अजमेर

रोडवेज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) राजवंश उपाध्याय ने मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड का आैचक निरीक्षण किया। रोडवेज अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा कर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि यात्री परेशान नहीं हो, ऐसी व्यवस्था के रोजवेज कटिबद्ध है। इधर, विभिन्न समस्याओं को लेकर रोडवेज कार्मिकों ने सीएमडी से मुलाकात की कर अपनी मांगे रखी। सीएमडी ने कहा कि उचित मांगों का समय के साथ समाधान होगा।

सीएमडी राजवंश उपाध्याय ने चीफ मैनेजर सहित अन्य रोडवेज अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक लेकर आय-व्यय का ब्यौरे की जानकारी ली।

उन्होंने यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए कहा। बैठक समाप्त होने के बाद कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सीएमडी से मिला।

कर्मचारियों ने बताया कि अनुबंधित बसों की संख्या दिनोंदिन बढ़ते जा रही है, नफा बाहर जा रहा है। इससे रोजवेज कार्मिकों में रोष व्याप्त है। इसके अलावा अब तक रोजवेज में 7वां वेतन आयोग लागू नहीं होने आैर कार्मिकों को अब बोनस नहीं मिलने से सरकार के प्रति नाराजगी है। कार्मिकों ने सीएमडी को जानकारी दी कि नई भर्ती नहीं होने से कर्मचारियों की कमी से काम प्रभावित हो रहा है। रिटायर्ड कार्मिकों का पैसा बाकी है, वो भी सरकार ने नहीं दिया। कार्मिकों ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे। इस पर सीएमडी ने आश्वस्त किया कि सभी उचित मांगे समय रहते पूरी होंगी। मालूम हो कि राजवंश उपाध्याय ने कुछ दिनों पहले ही रोजवेज के सीएमडी पद पर पदभार ग्रहण किया है।

सीएमडी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में कर्मचारी नेता भोलाराम आचार्य, बहादुर सिंह आैर हजारी सिंह सहित अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...