पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • आईएएस अशफाक को चार्जशीट देने का प्रस्ताव राजस्व से मंगाया

आईएएस अशफाक को चार्जशीट देने का प्रस्ताव राजस्व से मंगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राजस्व मंडल में सदस्य रहते एक फैसला देना प्रमोटी आईएएस अशफाक हुसैन पर अब भारी पड़ रहा है। व्यक्ति विशेष के पक्ष में फैसला देने के आरोप में कार्मिक विभाग ने स्कूल शिक्षा के विशेष सचिव अशफाक हुसैन को 16 सीसीए का चार्जशीट देने का प्रस्ताव राजस्व विभाग से मंगाया गया है। हालांकि, राजस्व विभाग के अधिकारियों को कार्मिक विभाग की ओर से मंगाए गए प्रस्ताव के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रमोटी आईएएस अशफाक हुसैन आठ अप्रैल 2015 से 27 अप्रैल 2016 के बीच राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर में बतौर सदस्य रहे। इस दौरान उन पर आरोप है कि समस्त न्यायिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए बिना विपक्षी गणों को नोटिस जारी किए अथवा उनको बिना सुनवाई के अवसर दिए स्वीकार किया गया। प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाने का कोई आधार अंकित नहीं किया गया। इस मामले को हाईकोर्ट ने तीन मई 2016 को गंभीर अनियमितता माना। इस कृत्य को न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग एवं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बताया गया। इतना ही नहीं बल्कि इसी रेफरेंस पर बिना प्रभावित पक्षकारों की सुने, आदेशिका में अभिभाषक के उपस्थित नहीं होने पर भी बाद में भिन्न स्याही से उपस्थित दर्ज कर तीन दिसंबर 2015 द्वारा खारिज कर दिया गया। इससे पहले पारित 30 जून 2015 के फैसले निरस्त किए जाने का कोई उल्लेख नहीं किया गया। इस कृत्य से मंडल की ओर से एक ही रेफरेंस पर दो विरोधाभाषी फैसले पारित किया जाना भी हाईकोर्ट के संज्ञान में लाया गया। इस कृत्य को व्यक्ति विशेष के पक्ष में फैसले पारित करना पाया गया।

मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं। वे पूरी तरह बेबुनियाद और गलत है। मेरे अलावा अन्य बेंच ने भी मेरे जैसे फैसले दिए थे। राजस्व मंडल की ओर से मेरा पक्ष मंगाया गया था, मैंने दे दिया था। कार्मिक विभाग ने चार्जशीट राजस्व विभाग से मंगाई है, इसकी जानकारी नहीं है। -अशफाक हुसैन, विशेष सचिव स्कूल शिक्षा एवं तत्कालीन सदस्य राजस्व मंडल अजमेर

खबरें और भी हैं...