अजमेर | शहर का मौसम बुधवार को भी झुलसाने वाला रहा। सुबह धूप निकलने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा। न्यूनतम तापमान में साढ़े 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तथा न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।