सांख्यिकी अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 2015 की उत्तरकुंजी जारी
अजमेर| आरपीएससी द्वारा आयोजित सांख्यिकी अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 2015 कृषि विभाग की उत्तर कुंजी बुधवार शाम को वेबसाइट पर जारी कर दी गई। अभ्यर्थियों से 18 से 20 मई तक ऑनलाइन आपत्ति मांगी है। आयोग उप सचिव रामदयाल मीणा के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग ने निर्धारित शुल्क 100 रुपए प्रति आपत्ति तय किया है। ऑफलाइन या डाक द्वारा भेजी गई आपत्ति मान्य नहीं होगी। आयोग ने वेबसाइट पर आंसर की व प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थी इन्हें देखकर संबंधित आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति का लिंक 20 मई रात 12:00 बजे तक ही सक्रिय रहेगा। इसके बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।