पर्यावरण सुरक्षा को लेकर रैली आज
अजमेर | पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गुरुवार सुबह 9.15 बजे केंद्रीय बाउमा विद्यालय पुरानी मंडी के गेट नंबर 3 से रैली निकाली जाएगी। रैली को स्काउट गाइड के डिवीजनल चीफ कमिश्नर महेंद्र विक्रम सिंह व डीवाईएसपी यातायात प्रीति चौधरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। रैली में केंद्रीय बाउमा विद्यालय में स्काउट गाइड की ओर से चल रहे समर कैंप के प्रशिक्षणार्थी भाग लेकर आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देंगे।