पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • सेवादल के ब्लॉक प्रभारी नियुक्त, वार्डस्तर तक कांग्रेस काे मजबूत करने का होगा प्रयास

सेवादल के ब्लॉक प्रभारी नियुक्त, वार्डस्तर तक कांग्रेस काे मजबूत करने का होगा प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सेवादल काे वार्ड स्तर तक मजबूत करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठन राकेश पारीक के निर्देशानुसार जिला मुख्य संगठक शैलेंद्र अग्रवाल ने कांग्रेस सेवादल के जिला पदाधिकारियों को विभिन्न ब्लाकों में प्रभारी नियुक्त किया है।

इन पदाधिकारियों को अपने ब्लाक वाले क्षेत्र में आने वाले वार्डों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित पार्षदों व अन्य से संपर्क कर 30 मई तक कम से कम दस-दस सेवादल कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्लाक अध्यक्षों को 30 तक कार्यकारिणी गठन के निर्देश

पॉलिटिकल रिपोर्टर | अजमेर

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने बुधवार को शहर के चारों ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि 30 मई तक ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाए।

इस संबंध में आयोजित बैठक को लेकर जानकारी देते हुए प्रवक्ता अंकुर त्यागी ने बताया कि 14 मई को जयपुर में हुई कार्यशाला में दिए गए फॉर्मेट के अनुसार 30 मई तक ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करना होगा।

बैठक में तय किया गया कि ब्लॉक मे जितने भी बूथ आते हैं उनका सत्यापन सहित बूथ स्तर तक के अध्यक्ष व बीएलए की सूची बनाने, प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़े हुए कांग्रेसजन का संबंधित बूथ से सत्यापन कराने व सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने क्षेत्र से जुड़ी आमजन की समस्याओं को उठाने के निर्देश दिए।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्धारित तिथि अनुसार विधानसभा स्तर पर मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन कराना आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसी प्रकार गत चुनाव में जितने भी बूथों पर कांग्रेस पिछड़ी है उनकी समीक्षा कर वहां मजबूत कार्यकर्ताओं को जोड़ने के निर्देश विजय जैन ने दिए।

इसी प्रकार हर ब्लॉकों में वार्ड स्तर पर सभी नेताओं का समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल, राजकुमार तुलसियानी, राकेश सांखला, इमरान सिद्दीकी, उत्तर विधानसभा के बी एल ए (प्रथम) मुजफ्फर भारती और दक्षिण विधानसभा के बीएलए (द्वितीय) विपिन बैसिल मौजूद थे।

इनको दी गई है जिम्मेदारी

अजमेर उत्तर ब्लाक अ - योगेन्द्र सैन, इंद्रा गोयल व हुमायूं खान

अजमेर उत्तर ब्लाक ब - देशराज मेहरा, अशोक सुकरिया, कैलाश फुलवारी व आरिफ खान

अजमेर दक्षिण ब्लाक अ - हेमराज बारोलिया, माधवदास बाकोलिया व रमेश चंद नायक

अजमेर दक्षिण ब्लाक ब - पार्षद द्रोपदी कोली, हरि प्रसाद जाटव व मनोज भाटी

अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की अनुमति से शीघ्र ही सेवादल के अन्य जिला पदाधिकारियों को विभिन्न वार्डों का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...