हत्या के मामले में 5 को उम्रकैद
अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या तीन की अदालत में 14 वर्षों से चल रहे हत्या के प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बुधवार को पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
इसके अतिरिक्त सभी आरोपियों को सात-सात हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया। जानकारी अनुसार शिवनाथपुरा निवासी भगवानसिंह पुत्र देवीसिंह 25 मई 2004 को अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान 10-15 लोगों ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना में भगवानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलावस्था में उसे अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के अगले दिन मृतक भगवान सिंह के भाई सुगन सिंह ने शिवनाथपुरा निवासी नेमीचंद, धर्मनाथ उर्फ कर्मनाथ, छगन नाथ, मुकेश शर्मा तथा सोहन सिंह के खिलाफ सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।
पुलिस ने प्रकरण की तफ्तीश कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान आरोपियों को न्यायालय से जमानत भी मिल गई। एपीपी नरेश बंसल ने बताया कि लंबी सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कुल 16 गवाह तथा 35 दस्तावेज व बचाव पक्ष की ओर से 7 गवाह तथा 8 दस्तावेज प्रस्तुत किए।
बुधवार को अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या तीन के न्यायाधीश प्रेम राजेश ने मामले का फैसला सुनाते हुए सभी पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए सात-सात हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया। न्यायाधीश के फैसले के बाद पुलिस ने जमानत पर चल रहे सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भिजवा दिया।
स्पीड ब्रेकर वापस नहीं बने ताे हाे सकते हैं हादसे
राष्ट्रपति की यात्रा के दाैरान हटाए गए स्पीड ब्रेकर फिर बनाने की मांग
भास्कर न्यूज | मुहामी
राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद की अजमेर-पुष्कर यात्रा के दाैरान हटाए गए स्पीड ब्रेकर पुन: नहीं बनाए गए ताे कभी भी गंभीर हादसा हाे सकता हैं। जिला परिषद के पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह रावत नाैलखा ने इस मामले में जिला प्रशासन से हटाए गए स्पीड ब्रेकराें काे वापस बनवाने का अाग्रह किया।
उन्हाेंने बताया कि जयपुर राेड स्थित राजस्थान लाेक सेवा अायाेग भवन के सामने से स्पीड ब्रेकर हटा दिया था।
जयपुर मार्ग की तरफ लंबे ढलान के कारण स्पीड ब्रेकर नहीं हाेने के कारण वाहन तेज गति से दाैड़ते हैं। इससे अारपीएससी व सहकार भवन समेत अन्य काॅलाेनियाें के वांशिदाें के साथ कभी भी हादसा हाे सकता है। रावत ने जयपुर रोड पर घूघरा, भूणाबाय, राजस्थान लाेक सेवा अायाेग भवन, माया मंदिर, नगर नियाेजन भवन, महिला बाल विकास भवन, जिला उद्योग केन्द्र तथा सेशन काेर्ट के पास स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने की मांग की।
ब्यावर. पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
मुहामी. अारपीएससी भवन के सामने तेज गति से दाैड़ते वाहन।