ऑनलाइन फीडिंग के कार्यों को लेकर रोष
अजमेर| औषधालयों की समस्त प्रकार की सूचनाओं को ऑन लाइन फीडिंग के सभी अटल सेवा केंद्रों पर वीसी के माध्यम से प्रशिक्षत किये जाने के बाद विभागीय चिकित्सक एसोसिएशन द्वारा उक्त कार्य को नर्सेज के जिम्मे डालने की बात को लेकर प्रदेश के समस्त आयुष नर्सिंग समुदाय में रोष है। अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ क प्रदेश अध्यक्ष छीतर मल सैनी ने बुधवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग परिषद अधिनियम के अनुसार आयुष नर्सेज के जॉब चार्ट का निर्धारण व नवाचारों को लागू करना या नहीं करना काउंसिल के क्षेत्राधिकार में है। अगर विभाग द्वारा आयुर्वेद नर्सिंग परिषद की अनुमति के बगैर ऐसी कोई कार्य योजनाओं को नर्सेज के क्षेत्राधिकार में लाया जाता है तो अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगा।