पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • रोलबाॅल टीम को दोहरे खिताब, अजमेर की टीम बनी सिरमौर

रोलबाॅल टीम को दोहरे खिताब, अजमेर की टीम बनी सिरमौर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|अजमेर जिला रोल बाॅल संघ की तरफ से बुधवार को विजेता खिलाड़ियों का स्वागत व सम्मान इंडोर स्टेडियम में किया गया। अजमेर जिला रोल बाॅल संघ के सचिव किशोर कुमार मारोठिया ने बताया कि 12 से 14 मई तक झूंझुनूं के गुढ़ा गोरजी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 12वीं जूनियर राज्य स्तरीय रोल बाॅल प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों की बालक व बालिका वर्ग में 18 टीमों ने भाग लिया। अजमेर जिले की बालिका टीम ने लगातार चौथी बार जूनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया। आॅल सेन्ट्स स्कूल की प्रीतिका तारावत को सर्वाधिक गोल करने पर प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से नवाजा गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि महापौर धर्मेंद्र गहलोत व विशिष्ट अतिथि अजमेर के खेल अधिकारी अभिमन्यु चौधरी, टेबल-टेनिस के अंतरराष्ट्रीय कोच प्रवीण ओझा, मायापुर गांव के पूर्व सरपंच श्रीरामदेव रावत व अजमेर जिला रोल बाॅल संघ के अध्यक्ष सोमर| आर्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...