पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • बाल कलाकारों ने उकेरी स्वच्छ, स्वस्थ हरित भारत की परिकल्पना

बाल कलाकारों ने उकेरी स्वच्छ, स्वस्थ हरित भारत की परिकल्पना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन द्वारा बुधवार को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित भारत की परिकल्पना लिए कचरा पात्रों पर चित्रकला प्रतियोगिता एलआईसी कॉलोनी स्थित आरंभ प्ले स्कूल में हुई। जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में अक्षरा माहेश्वरी एवं अस्मित शर्मा प्रथम, ईताशा शर्मा, शौर्य सोलंकी द्वितीय आकांक्षा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। बच्चों के अभिभावकों में वनीता परनामी एवं एकता मित्तल प्रथम रहे। संस्था जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल गंगवाल, मुकेश गोयल, रवि तोषनीवाल, जिनेश बोहरा, सुमीत बंसल व निर्णायक लोक कला संस्थान के संजय सेठी रहे। आभार पुष्पेंन्द्र पहाड़िया एवं अंकुर मित्तल ने व्यक्त किया। इस मौके पर राघव बंसल, नीलेश गोयल, नवीन मंत्री, राकेश हटुका, अवनीश गर्ग, संजय बोहरा सहित उपस्थित रहेे। संचालन रेखा बोहरा ने किया। इस मौके पर भारतीय प्रशासनीक सेवा में चयन पर शिशिर गेमावत को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...