पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है, रहें सावधान

डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है, रहें सावधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर बुधवार को स्वास्थ्य संकुल में कार्यशाला हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी ने बताया कि कार्यशाला में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामलाल चौधरी द्वारा डेंगू के बारे में जानकारी दी गई। फिल्ड में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी के दायित्वपूर्ण कार्य करने पर डेंगू रोग से आमजन को आसानी से बचाया जा सकता है।राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय के कनिष्ठ विशेषज्ञ (मेडिसिन) डॉ. रंजन राय ने बताया की डेंगू रोग एंड्रिज मच्छर से फैलता है जो दिन के समय में ही काटता है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस किराड़िया ने एंटीलार्वा गतिविधियां एवं सोर्स रिडक्शन गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में अजमेर शहर के समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, पैरा मेडिकल स्टॉफ एवं आशा सहयोगिनियों को डेंगू कार्यक्रम के प्रति मुस्तैदी से कार्य करने एवं आमजन में प्रचार प्रसार करते हुए जानकारी प्रदान करने के निर्देश प्रदान किए।

खबरें और भी हैं...