कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन
अजमेर| हजरत साबिर पिया के दो दिवसीय उर्स का बुधवार को कुल की रस्म के साथ समापन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद शरीक हुए। हजरत साबिर की सिविल लाइंस स्थित दरगाह में यह उर्स मनाया गया। सुबह कुरानख्वानी हुई। बाद में गद्दीनशीन मोहम्मद अजीम अज्जू भाई की सदारत में कुल की महफिल हुई। कव्वाल जोन अजमेरी और साथियों ने बाबा की शान में कलाम पेश किए। दोपहर 1 बजे रंग पेश किया गया और कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन हुआ। विभिन्न गणमान्य लोगों ने शिरकत की। बाद में लंगर का आयोजन किया गया।