अजमेर | महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर इंटरप्रिन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनस मैनेजमेंट में एमबीए में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यूनिवर्सिटी के विक्रमादित्य भवन के कमरा नंबर 202 में कार्यालय समय सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे के बीच संपर्क कर इस बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है। एमबीए की फीस गर्वमेंट नॉर्म्स के आधार पर है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए स्नातक में 50 % अंक आैर आरक्षित वर्ग आैर बिजनस क्लास के लिए 45 %अंक निर्धारित हैं।