पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • मौसम... धूप और लू के थपेड़ों ने झुलसाया, न्यूनतम पारा गिरा

मौसम... धूप और लू के थपेड़ों ने झुलसाया, न्यूनतम पारा गिरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | शहर का मौसम शुक्रवार को भी तपन भरा रहा। सुबह धूप खिलने के साथ ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते तीखी धूप और गर्म हवाएं झुलसाने लगीं। शाम को भी वातावरण में गर्मी बनी रही तथा गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस ही था। न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

खबरें और भी हैं...