अजमेर। कोई भी कर्मचारी या अधिकारी किसी जाति, समाज विशेष से नहीं होकर भारतीय है। सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। यह बात अजमेर डिस्कॉम के एमडी बीएम भामू ने शुक्रवार को पंचशील स्थित मुख्यालय में आयोजित डिस्कॉम के एसटी एसी कर्मचारियों की बैठक में कही। उन्होंने अनुसूचित जाति व जनजाति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि यदि किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आए तो वे प्रबंधन के सामने अपनी समस्या रख सकते हैं।
उन्होंने अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी और उचित कार्यवाही कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। अनुसूचित जाति जनजाति वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष डाॅ. जितेन्द्र मकवाना ने प्रबंध निदेशक से सोसायटी के लिए कार्यालय आवंटित करवाने के लिए आग्रह किया। कार्यालय के अभाव में सोसायटी से संबंधित बैठकों में समस्या आती है साथ ही दूरदराज से आए सोसायटी के सदस्यों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में एमडी ने कहा कि इस समस्या के समाधान हेतु प्रबंधन से विचार विमर्श कर समाधान किया जाएगा।एमडी बीएम भामू ने महिला कर्मचारियों की भी अलग से मीटिंग ली और उन्होंने सभी महिला कर्मियों के ड्रेसकोड का पालन करने के लिए धन्यवाद दिया।
अजमेर डिस्कॉम के एमडी बीएम भामू ने ली मीटिंग।