अजमेर|जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस साल 14 जुलाई का होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए अध्यक्ष विनोद कुमार भारवानी की अध्यक्षता में अजमेर न्याय क्षेत्र के न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। प्राधिकरण के सचिव राकेश गोरा के अनुसार बैठक का उद्देश्य लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों का आपसी सहमति व राजीनामे से निस्तारण से करवाए जाने के लिए प्रयास का है।
बैठक में अध्यक्ष ने यह दिए निर्देश :
1. लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को चिंहित किया जावे इसमें 5 और 10 वर्ष पुराने प्रकरण शामिल किए जाएं।
2. न्यायालय में राजीनामे योग्य लंबित प्रकरणों की संख्या के कम से कम 10 प्रतिशत मामलों को उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर किया जावे।
3. न्यायालय द्वारा लोक अदालत की निर्धारित तिथि से पूर्व कार्यदिवस पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता (प्री काउंसलिंग ) करवाई जावे।
5. चिन्हित प्रकरणों को उनकी प्रकृति, अधिवक्ता अनुसार पृथक करना, पक्षकारों (बैंक,कम्पनी आदि)के अनुसार छांटने बाबत कहा गया ताकि उन पक्षकारों या उनके अधिवक्तागण के साथ प्री-काउंसलिंग की जा सके।
6. लोक अदालत हेतु जारी किये जाने वाले नोटिस की तामील पर विशेष ध्यान दिया जाए ।