पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • मास्टर्स एकेडमी में स्टूडेंट्स को बांटे परिंडे

मास्टर्स एकेडमी में स्टूडेंट्स को बांटे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के सेव बर्ड अभियान के तहत मास्टर्स एकेडमी की ओर से इंस्टीट्यूट में आने वाले स्टूडेंट्स को परिंडों का वितरण किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स से आग्रह किया गया कि रोजाना इसमें साफ पानी भरकर पक्षियों को भीषण गर्मी में भटकने से बचाएं। एकेडमी के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने भास्कर के इस अभियान की सराहना की। इस दौरान 100 से अधिक परिंडों का वितरण किया गया।

परिंडा वितरण आज: भास्कर के सेव बर्ड अभियान से प्रेरित होकर शहर में शनिवार को दो संस्थाओं की ओर से परिंडों का वितरण किया जाएगा। अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन की ओर से सुबह 7 बजे बजरंगगढ़ चौराहा पर परिंडे, तुलसी का पौधा और पक्षियों के लिए दाना वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के तत्वावधान में सुबह 11.30 बजे ब्यावर रोड स्थित हरिओम काॅलोनी विकास समिति चंद्रवरदाई नगर अजमेर के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा द्वारा परिंडों का वितरण किया जाएगा।

मास्टर्स एकेडमी की ओर से इंस्टीट्यूट में आने वाले स्टूडेंट्स को परिंडों का वितरण

खबरें और भी हैं...