अजमेर| श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की मासिक बैठक 19 मई को शाम 5 बजे श्री गौतम सीनियर सैकंडरी स्कूल हाथीभाटा में संस्था के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी। संस्था के महासचिव शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्था के नियमित कार्यक्रमों, भजन, मनोरंजन कार्यक्रम के साथ ही भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। मीटिंग के आयोजक रामगोपाल टकसाली होंगे।