पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • ‘काम करने वालों के लिए चार दिन की जिंदगी ही पर्याप्त हैं’

‘काम करने वालों के लिए चार दिन की जिंदगी ही पर्याप्त हैं’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली में मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चार दिनों की जिंदगी ही काफी है और न करने वालाें के लिए चालीस हजार वर्ष का समय भी बेकार है। मानव पर्याय में ही चेतना का विकास संभव है। पाठशाला और शास्त्र आदि के माध्यम से मनुष्य ही शिक्षा प्राप्त करता है, दूसरा नहीं। अन्य पर्याय में तो केवल पाप व दुख की ही निश्चित होती है। जिस प्रकार दूध से ही घी की संभावना व्यक्त की जाती है, छाछ में नहीं, उसी प्रकार मनुष्य भव में ही आत्मोत्थान किया जा सकता है अन्य भव में नहीं। आपके हाथ में चेतन ओर तन के ये दो कलश है ये तो आपकी बुद्धि पर निर्भर करता है कि पैर फिसलने पर आप किसी रक्षा करते है। ज्ञानी अपनी चेतना को संभालता है और अज्ञानी तन की। अब आप ज्ञानी है या अज्ञानी ये समीक्षा आप स्वयं करे।

खबरें और भी हैं...