पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • पाइप लाइन का गला हुआ हिस्सा लीक, कई इलाकों में 60 से 72 घंटे में सप्लाई

पाइप लाइन का गला हुआ हिस्सा लीक, कई इलाकों में 60 से 72 घंटे में सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|शहर की जल व्यवस्था शुक्रवार तक पटरी पर नहीं आ पाई। सुभाष उद्यान पंप हाउस में पाइन लाइन का गला हुआ हिस्सा लीक हो जाने के कारण पंपिंग नहीं हो पाई और फिल्टर और वैशाली नगर पंप हाउस तक पानी नहीं पहुंच पाया। गुरुवार को रात में दी जाने वाली सप्लाई को शुक्रवार को दिया गया। शुक्रवार को बलदेव नगर में तो 72 घंटे में पानी पहुंचा। पूरे दिन लोग पंप हाउस में पानी को लेकर जानकारी लेते रहे और परेशान रहे।

गुरुवार को दोपहर में सुभाष उद्यान पंप हाउस में एक हजार एमएम की लाइन का गला हुआ हिस्सा लीक हो गया। जिसे शाम 4 बजे से 6.30 तक सुधारा गया। जब तक वैशाली नगर और फिल्टर प्लांट तक पानी नहीं पहुंचा और सप्लाई बाधित हो गई। पंचशील इलाके में गुरुवार को दी जाने वाली सप्लाई देर शाम को दी गई, लोगों ने यहां कम प्रेशर से पानी आने की शिकायतें भी दर्ज करवाई। कोटड़ा में गुरुवार शाम को दी जाने वाली पानी की सप्लाई को शुक्रवार सुबह दिया गया। जबकि माकड़वाली रोड स्थित बलदेव नगर में शुक्रवार को 72 घंटे में पानी दिया गया। पूरी पंपिंग नहीं होने से फिल्टर और वैशाली नगर से होने वाली पानी की सप्लाई में प्रेशर भी कम रहा।

मॉनिटरिंग पर भी जोर

शहर के 264 जोन में लगातार 48 घंटे में पानी दिया जा सके। इसके लिए मॉनिटरिंग पर जोर दिया जा रहा है। इस संबंध में सभी इंजीनियरों, वाल्व मैन तथा तकनीकी कर्मचारियों की मीटिंग भी हुई। जलदाय विभाग का कहना है कि 85 प्रतिशत तक जल वितरण व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है।

सुभाष उद्यान पंप हाउस में पाइप लाइन गल जाने के कारण फिल्टर और वैशाली नगर में पंपिंग नहीं हो पाई। इस कारण गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह कुछ इलाकों में पानी देरी से दिया जा सका। समान जल वितरण के लिए लगातार मॉनिटरिंग जारी है। -एसएल जीनगर, एक्सईएन सिटी-1

खबरें और भी हैं...