अजमेर|गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत सीनियर आईएएस विवेक भारद्वाज के पिता एडवोकेट बीएल शर्मा (सेवा निवृत अध्यापक मेयो कॉलेज) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार शाम मित्तल अस्पताल में निधन हो गया है। अंतिम यात्रा प्रात: 11 बजे निवास स्थान संगम कॉलोनी अलवर गेट से प्रारंभ होकर पहाड़ गंज मुक्ति धाम जाएगी ।