पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • देरी से चल रहा सेकंड एंट्री गेट का कार्य अगस्त में होगा पूरा

देरी से चल रहा सेकंड एंट्री गेट का कार्य अगस्त में होगा पूरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर रेल मंडल की ओर से शहर में बनाए जा रहे सेकंड एंट्री गेट की सुविधा अगस्त महीने से मिल सकती है। यह कार्य अपनी तय लक्ष्य से 5 महीने लेट चल रहा है। बजरी पर लगी रोक के कारण इस कार्य में देरी हुई। निर्माण कार्य धीमा हो गया। सेकंड एंट्री गेट का काम दिसंबर 2017 में राज्य सभा सदस्य भूपेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए फंड से प्रारंभ किया गया था। निर्माण करीब 10 करोड़ की लागत से होना है। सेकंड एंट्री गेट के प्रवेश एवं निकासी के दोनों गेट तैयार किए जा रहे हैं। सर्कुलेटिंग एरिया तैयार हो चुका है। बुकिंग विंडो एवं वेटिंग हॉल की फिनिशिंग का काम चल रहा है। यहां एक लिफ्ट और एस्कलेटर भी लगाए जाएंगे। हालांकि मार्च 2018 तक यह कार्य पूरा होना था, मगर हो नहीं पाया। अजमेर रेल मंडल का प्रयास था कि अप्रैल महीने में हर हाल में सेकंड एंट्री गेट तैयार हो जाए। सेकंड एंट्री गेट के कार्य को प्रारंभ करवाने के लिए ही पूर्व डीआरएम पुनीत चावला 1 करोड़ का आउट ऑफ टर्न बजट लेकर भी आए थे।

यह फायदा होगा : बस स्टैंड, मदार, श्रीनगर रोड, माखुपुरा, गुलाब बाड़ी, राजा साइकिल चौराहा, फ्रेजर रोड सहित अन्य कई इलाकों से आने वाले रेल यात्री सीधे इस गेट से प्रवेश कर 1 से 5 प्लेटफार्म तक आसानी से पहुंच सकेंगे। यहां के फुट ओवर ब्रिज को सभी प्लेटफार्म से जोड़ा जाएगा। इससे मुख्य रेलवे स्टेशन का दबाव तो कम होगा ही, साथ में रेलवे स्टेशन के बाहर के यात्री दबाव पर भी फर्क पड़ेगा।

सेकंड एंट्री गेट का काम अभी जारी है। अगस्त महीने तक यह कार्य पूरा होने का अनुमान है। इसके बाद शहरवासियों को इसका फायदा मिल सकेगा। निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। -राजेश कुमार कश्यप, डीआरएम , अजमेर रेल मंडल

खबरें और भी हैं...