अजमेर| मोदी यूनिवर्सिटी की ओर से अजमेर में शनिवार शाम 5 से 8 बजे तक छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। शास्त्रीनगर रोड स्थित होटल एलएन कोर्टयार्ड में यह काउंसलिंग होगी। इस सत्र में कॅरिअर काउंसलिंग के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित संस्थान माइंडलर के परीक्षित ढांडा छात्राओं से रूबरू होंगे। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षित परीक्षित विगत 18 सालों से कॅरिअर काउंसलिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इस दौरान इन्होंने लाखों छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया है। इस सत्र के दौरान ढांडा विशेष रूप से डिजाइन किए हुए “5 स्टेप मल्टी - डाइमेंशनल कॅरिअर असेसमेंट एंड काउंसलिंग सेशन’ द्वारा छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि माइंडलर छात्रा की काबिलियत के आधार पर उन्हें सही कोर्स को चुनने में मदद करता है और इसके लिए विशेष रूप से तैयार मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है। मोदी यूनिवर्सिटी जो कि देश की अग्रणी वीमन यूनिवर्सिटी के तौर पर जानी जाती है, इस कार्यक्रम के जरिए यूनिवर्सिटी के कौशल आधारित स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के बारे में जहां एक तरफ छात्राओं को जानकारी दी जाएगी, वही दूसरी तरफ काउंसलिंग के जरिए उन्हें सही विषय चुनने में भी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि भारत जैसे देश में जागरूकता और सही मार्गदर्शन के अभाव में छात्र-छात्राएं गलत विषयों का चयन कर लेते हैं और नतीजतन अच्छी डिग्री हासिल करने के बावजूद भी उन्हें बेरोजगारी जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। मोदी विवि का ये प्रयास इसी कमी को दूर करने की एक कवायद मात्र है। मोदी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड हृयूमेनिटीज के डीन डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि यह काउंसलिंग जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर एवं मोदी विवि के कैम्पस में आयोजित की जा रही है।